धार : निश्चित समय अवधि में खाद बीज की दुकाने खुलवाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराडे ने लिखा पत्र

धार, कुक्षी 

कुक्षी नगर परिषद के अध्यक्ष और पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराडे ने कुक्षी के नवागत आईएस एसडीएम विवेक कुमार से दुरभाष एवं  पत्र व्यवहार के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि कुक्षी शहर में कर्फ्यू एवं लॉक डाउन के दौरान निश्चित समय अवधि में कुक्षी शहर में मेडिकल स्टोर एवं खाद बीज की दुकानों को खुलवाई जाए। खाद बीज एवं शहर की मेडिकल स्टोर की दुकाने नहीं खुलने से  आम आदमियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुकाम सिंह किराड़े ने कहा शहर में मेडिकल स्टोर बंद होने से जीवन रक्षक दवाइयों के लिए भी लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं आगामी खरीफ़ की फसल बुआई को लेकर किसान पूरी तैयारियों में लगा हुआ है। किसानों को अगर खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाइयां समय पर नहीं मिल पाती है तो किसानों को सही समय पर ऊपज भी नहीं प्राप्त होगी। इसलिए शीघ्र ही दुकाने खुलवाने को लेकर निर्देश जारी किए जाएं। पूर्व विधायक ने कहा इन दुकानों पर निश्चित समय एवं सोशल डिस्टेंस के साथ दुकानदारों को निर्देशित किया जाए उन्होंने कहा प्रतिदिन 4 घंटे अगर शहर में दुकान खोली जाती है तो इन दुकानों पर भीड़ भी एकत्रित नहीं होगी।
मनीष आमले की रिपोर्ट 

Exit mobile version