यहां से शुरू हुई थी "कमलनाथ सरकार" को गिराने की कहानी, पूर्व MLA ने किया बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By Election) के लिए आने वाली 3 नवंबर को वोट (Voting) डाले जाएंगे, जबकि 10 तारीख को नतीजे (Results) आएंगे। लेकिन उस से पहले प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ती जाा रहीं हैै।
हालही में सरकार गिराने में शामिल रहे अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी (Former MLA Jajpal Singh Jajji) ने बड़ा खुलासा किया हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार (Congress Government) गिरने की पूरी कहानी सिलसिलेवार तरीके से बताई हैं।
इसके साथ ही पूर्व विधायक ने ऐसे खुलासे किए हैं जो आगे की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप के नए दौर शुरू कर सकते हैं।
पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने बताया कि कमलनाथ (Kamalnath) द्वारा सिंधिया (Scindia) जी को सड़क पर उतर जाने वाले बयान के बाद सरकार गिराने की कहानी शुरू हुई थी। कांग्रेस सरकार में सिंधिया जी की एवं उनसे जुड़े विधायकों (MLAs) की उपेक्षा की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि 19 विधायकों के साथ दिल्ली (Delhi) में जब सिंधिया जी से मिले तो उनके एक बार कहने पर सारे लोगों ने इस्तीफा (Resignation) देने की बात कही थी।
पूर्व विधायक (Former MLA) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार हम पर 35-35 करोड़ में बिक जानें का आरोप लगा रही हैं। जबकि, जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) खुद उनसे कह चुके हैं कि आप पैसे नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात का एहसास हो गया है कि सिंधिया जी के साथ सरकार ने गलतियां की हैं।




