सभी खबरें

पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, प्रतिभा सिंह,और अन्य नेताओ के साथ एसपी को ज्ञापन सौंप ,जाने क्या थी बात

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : भाजपा(BJP) के हारे हुए विधायकों(MLAs) ने एसपी(SP) कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है। पूर्व विधायकों(Former MLAs) में शामिल हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, शरद जैन, प्रतिभा सिंह व अंचल सोनकर ने पश्चिम विधानसभा में पूर्व से काबिज गढ़ा, संजीवनी नगर, तिलवारा थाना प्रभारियों को हटाने की मांग की।इन्होने आरोप लगाया कि वे कांग्रेस(Congres) के एजेंट की तरह पेश आ रहे हैं और भाजपा समर्थक व कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त कर रहे हैं।

 विधायकों ने ज्ञापन के माध्यम से ये आरोप लगाए कि 2018 विधानसभा के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद जिले में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए पुलिस विभाग में पद स्थापना की गई थी।

कांग्रेस के 15 महीनों में प्रताडि़त हुए है कार्यकर्ता-

15 महीनों में भाजपा और उसके समर्थकों को कई तरह की कठिनाई पेश आई। कोरोना (Corona)काल में एक तरफ तो मुख्यमंत्री(CM) से लेकर प्रधानमंत्री(PM) और जन प्रतिनिधि जनता की सभी समस्याओं को दूर करने में लगे हैं। तथा कुछ पुलिस कर्मी गरीब ठेला, और सब्जी वालों को प्रताडि़त कर इस सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर रहे थे। ऐसे पुलिस कर्मियों को तत्काल बदला जाए।

अब ये वर्जन है-

पूर्व विधायक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पदस्थ थाना प्रभारियों के तबादला और भी अन्य समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपने आए थे। जिस में कुछ तो शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निराकरण भी किया जा चूका है।

सिद्धार्थ बहुगुणा, एसपी(SP Siddharth bahuguna)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button