पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने डॉ. आनंद राय को दी धमकी कहा- ‘घर आकर मारूंगी जूते.. जानिए पूरा मामला ?

धार। भाजपा की पूर्व मंत्री रंजना बघेल अकसर अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी रहतीं हैं। एक बार फिर प्रदेश के धार जिले के मनावर से पूर्व भाजपा विधायकरंजना बघेल ने व्यापमं घोटाले में व्हिसलब्लोअर और डॉक्टर आनंद राय को खुली चुनौती दी है। साथ ही सोशल मीडिया में किए पोस्ट को डिलीट ना करने पर घर आकर जूते मारने की धमकी दी है। आपको बता दें कि आनंद राय ने अपने फेसबुक अकाउंट से 7 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रंजना बघेल और कांग्रेसी विधायक हीरालाल अलावा दिख रहे हैं। और रंजना बघेल हीरालाल अलावा को फूलमाला पहना रही हैं। वीडियो के साथ आनंद राय ने लिखा कि अगले चुनाव में रंजना बघेल जयस का साथ देगी।
भाजपा मनावर नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे भी साथ होंगे। कुक्षी-मनावर सीट पर साझा रणनीति बनी है। सोफे पर बैठे हैं, बदनावर के सिंधिया गुट के भाजपा नेता दिनेश ग्रेवाल। जिनका पिछली बार धार संसदीय सीट से टिकट हुआ था। जो भाजपा के छतरसिंह दरबार के सामने हार गए थे।
वहीं वीडियो के वायरल होते ही रंजना बघेल ने कहा कि में भाजपा की सच्ची सिपाही हूं और भाजपा के लिए बीते 30 वर्षों से कार्य कर रही हूं। यह वीडियो 2 वर्ष पुराना है। जब राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एक जनपद के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मनावर आए थे, उस दौरान राजनीतिक मुलाकात के दौरान माला पहनाकर हीरालाल अलावा का स्वागत किया था। यह वीडियो उसी समय का है। मैं भाजपा की ही हूं और भाजपा की ही रहूंगी। डॉ आनंद राय आदिवासी युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं, उनका कैरियर बर्बाद कर रहे हैं। में चेतावनी देती हूँ कि आनंद राय इस वीडियो को डिलीट करें। अन्यथा वह कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही नहीं मानने पर घर आकर जूते मारने की बात भी कही है।