पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार को लेकर जताई ये आशंका, कहा भोपाल में लागू हो आदर्श आचार संहिता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के इतिहास में ये पहला मौका है जब विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान भी कर दिया हैं।
इन 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दे कि चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद 19 जिलों में आचार संहिता (Code of conduct) लागू की गई हैं।
इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं दिग्गज विधायक पीसी शर्मा (Former Minister PC Sharma) का बड़ा बयान सामने आया हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से भी बड़ी मांग की हैं।
दरअसल, पूर्व मंत्री ने आशंका जताई है कि शिवराज सरकार (Shivraj Government) ट्रांसफर-पोस्टिंग या लोक लुभावन बातों के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती हैं। इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग से ये मांग की है के भोपाल में भी आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू की जाए।
क्या होता है आचार संहिता में
आचार संहिता लगने के बाद किसी भी तरह की सरकारी घोषणाएं, लोकार्पण, शिलान्यास या भूमिपूजन के कार्यक्रम नहीं किए जा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी उम्मीदवार के रैली निकलने से पहले अनुमति लेना होती हैं। वहीं, धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांगे जा सकते। इसके अलावा चुनाव प्रचार के लिए सरकारी गाड़ी, विमान या बंगले का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।




