सभी खबरें

बीजेपी में जाते ही बिना औकात वाले हो गए सिंधिया, कांग्रेस में थी उनकी हैसियत – पूर्व मंत्री

मध्यप्रदेश – ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद से ही कांग्रेस उनके घेराव में लगी हुई हैं। आए दिन सिंधिया को लेकर तरह तरह के बयान सामने आते हैं। इस समय कांग्रेस के सभी पूर्व मंत्री, नेता, विधायक सभी सिंधिया पर हमलावर हैं।

इसी कड़ी में पूर्व मंत्री लाखन सिंह (Former Minister Lakhan Singh) का एक विवादित बयान सामने आया हैं। पूर्व मंत्री ने सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि सिंधिया की वजह से भाजपा (BJP) में विस्फोट होंगे।

उन्होंने कहा कि अब सिंधिया की बीजेपी में कोई औकात नहीं बची है, यही कारण है कि वह दो कौड़ी के कार्यकर्ताओं को फोन लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी कह दिया कि सिंधिया की हैसियत कांग्रेस (Congress) में थी, कांग्रेस के कारण थी। भाजपा में उन्हें अपनी हैसियत का अंदाजा तब होगा जब वह डबरा में पार्षद को टिकट भी नहीं दिलवा पाएंगे।

पूर्व मंत्री का ये विवादित बयान इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं। लखन सिंह के इस बयान ने प्रदेश में सियासी माहौल को और गरमा दिया हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button