
मध्यप्रदेश/इंदौर/भोपाल – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हालही में इंदौर में पावरी अंदाज में भाषण दिया था। सीएम ने मंच से कहा, ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है, ये मेरी प्रशासनिक टीम है और आप देखों भूमाफिया भाग रहे हैं। उन्होंने कहा था कि टाइगर जिंदा है और शिकार पर निकला हैं। शिकार हो रहा है भूमाफिया का, चिटफंड के दलालों का, नशे के कारोबारियों का, मां-बेटी- बहन की जिंदगी को बर्बाद करने वालों का।
मैंने स्पष्ट कह रखा है, मैं मुख्यमंत्री हूं, तबाह कर दो माफिया को, किसी को नहीं छोड़ना। जरूरत पड़े तो आउट आफ द वे जाकर भी मदद करो। मैं कहता था जमीन में 10 फीट गाड़ दूंगा। गाड़ने का मतलब गड्ढा खोदना नहीं होता हैं। आज देखो माफिया भाग रहा हैं।
सीएम शिवराज के इस बयान पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा ने ज़ोरदार पलटवार किया, हालांकि पलटवार करते हुए वो सीएम शिवराज को लेकर विवादित बयान दे बैठे। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शेर की खाल ओढ़कर सियार आ गया हैं। एक डरा हुआ सियार बार-बार खुद को शेर बता रहा हैं। एक डरा हुआ मुख्यमंत्री बार-बार ऐसे बयान देता है कि टाईगर अभी जिंदा है, मैं उसे खोदकर गाड़ दूंगा, कितनों को लटका दिया हैं, कोई अफसर बात मान नहीं रहा हैं। रोज माफिया गोली चला रहा हैं। सियार शेर की खाल ओढ़कर आ गया हैं।