पूर्व मंत्री की सलाह के बाद ठंडा पड़ सकता है "महाराज" का ग्वालियर दौरा… अटकलें तेज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट –मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में तूफानी दौरा करने जा रहे हैं। लेकिन सिंधिया के इस दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गर्म हैं।
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया हालही में इंदौर-उज्जैन दौरे पर गए थे। जहां मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और उज्जैन के एसपी SP मनोज कुमार सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए।
इन दोनों के ही संपर्क में सिंधिया आए थे। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि दोनों के कोरोना संक्रमित होने का कारण सिंधिया हैं।
इसी बीच अब प्रदेश के पूर्व वन मंत्री उमंग सिंगार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सलाह दी हैं। उमंग सिंगार ने ट्वीट कर कहा की – केबिनेट मंत्री मोहन यादव के बाद उज्जैन एसपी मनोज सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया जी आप भी साथ में उज्जैन में थे अब प्रोटोकॉल के हिसाब से 7 दिन का क्वारन्टीन तो होना ही चाहिए। कहीं अगर आप करोना पॉजिटिव हो गए तो आप के कारण कितने लोगों को करोना होगा।
वहीं, अब इस बात की अटकलें भी ज़ोरों पर है कि सिंधिया का ग्वालियर दौरा इसी कारण टल सकता हैं। बता दे कि बड़े पैमाने पर ग्वालियर में कार्यक्रम होना है जिसमें भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा। कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की उम्मीद हैं।




