सभी खबरें

महंगी बिजली : खटिया डालकर मुख्यमंत्री के दरवाज़े पर बैठेंगे मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर?

मध्यप्रदेश/ग्वालियर : गुरुवार को मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर के विधायक और सिंधिया के कट्टर समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सागर ताल क्षेत्र की हरिहर कॉलोनी में फुंकी बिजली की केबल को वहीं खटिया डालकर ठीक कराये जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा हैं। 

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ गोविंद सिंह ने ऊर्जा मंत्री से सवाल किया है कि क्या वे बिजली की दरें बढ़ने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री के दरवाजे के बाहर खटिया डालकर बैठेंगे?

उन्होंने कहा कि उन्हें केवल कुर्सी के लिए खटिया डालकर नहीं बैठना चाहिए। मैं उनसे अनुरोध करता हूँ कि जिस प्रकार वे कांग्रेस की सरकार में किसानों की हित की बात करते थे, बिजली की दरें बढ़ने का विरोध करते थे, ऐसे ही अब जब बिजली की दरें बढ़ाने की बात चल रही है तो वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दरवाजे पर खटिया डालकर बैठे और विरोध करें।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने सिंधिया को भी आधे हाथों लिया। पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि मंत्री बनने के चक्कर में उन्होंने अपना धर्म बदला, सिद्धांत बदला उसके बाद भी जो हालत उनके नेता सिंधिया की हो रही है वो ही तोमर की हो रही हैं। वे कभी नाला साफ करते हैं कभी खटिया डाल कर बैठते हैं क्या यही दुर्दशा कराने भाजपा में गए हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button