"कमजोरी के उजागर होने से आपकी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा", पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का बड़ा हमला

मध्यप्रदेश/जबलपुर : हमेशा अपने तीखे बयानों को लेकर अपनी ही सरकार का घेराव करने वाले पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अजय विश्नोई ने एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखा हैं।

इस बार उन्होंने बिगड़ती विद्युत व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। 

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखते हुए कहा की – बिजली के बिलों से गरीब व्यक्ति परेशान हैं। मानसून की देरी से धान का रोपा प्रभावित हो रहा हैं। रात की बिजली रोपा के किसी काम की नहीं है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा बिजली दिन में मिलनी चाहिए। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता बहुत परेशान हैं। घरेलू और कृषि दोनों ही बिजली परेशान कर रही हैं। ट्रांसफार्मर जल जाए, तो लम्बे समय तक बदला नहीं जाता। प्रदेश के विधायक और सरकार के मंत्री भी शिकायतों का निराकरण नहीं करा पा रहे हैं।

उनका कहना है कि विद्युत मंडल ने दो साल से नए ट्रांसफ़ार्मर खरीदे नहीं हैं। पुरानों को ही सुधार कर लगाया जा रहा हैं। सभी गांवों में सर्विस लाइन पुरानी और खराब हो चुकी हैं। डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर हो या पावर ट्रांसफ र आवश्यकता के अनुसार बढ़ी क्षमता के नहीं लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने पत्र में कहा कि ‘मैंने व्यक्तिगत तौर पर आपको इन तथ्यों से अवगत कराया हैं लेकिन, विद्युत व्यवस्था का सुधार आपकी प्राथमिकता में नहीं आ पाया। इसलिए सार्वजनिक तौर पर यह पत्र लिख रहा हूं। इस कमजोरी के उजागर होने से आपकी सरकार को कोई फ र्क नहीं पड़ेगा। लेकिन, यदि आपने इस कमजोरी को सुधार लिया, तो पार्टी के फिसलते वोट जरूर बच जाएंगे।

 

Exit mobile version