सभी खबरें

रीवा : पूर्व जनपद पंचायत सदस्य ने महिला से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

रीवा से संवाददाता गौरव सिंह की रिपोर्ट

मप्र के रीवा जिले में घर से निकली महिला को बंधक बनाकर खेत में एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया है। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। महिला गुरुवार की दोपहर किसी काम से घर से निकली थी। घर से कुछ दूर स्थित खेत में जब वह पहुंची तो सूनसान का फायदा उठाकर उसे आरोपी इंद्रमणि कुशवाहा 45 वर्ष मिल गया जिसने महिला को रोक लिया।

आरोपी ने खेत में ही महिला के साथ बलात्कार किया। इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो उसे सुनकर रास्ते से गुजर रहे लोग पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घर पहुंचकर पीडि़ता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी जनपद सदस्य व सरपंच जैसे पदों में रह चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। उसका पति मजदूरी करने महाराष्ट्र गया था जो लॉकडाउन के कारण वहां फंसा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button