हालिया घटनाक्रम के बीच सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया,कहा "सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं"।

हालिया घटनाक्रम के बीच सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया,कहा “सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं”। 

The Lokniti Desk:Garima Srivastav

 जयपुर :– राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने देख कर कहा कि “सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं”… 

https://twitter.com/SachinPilot/status/1282960796037742598?s=19

 बता दे कि आज सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया.. प्रदेश अध्यक्ष के पद पर गोविंद सिंह डोटासरा को नियुक्त किया गया है.. पीसीसी दफ्तर से सचिन पायलट की नेम प्लेट को भी हटा दिया गया है उनके स्थान पर गोविंद सिंह डोटासरा का कागज पर नाम लिखकर लगा दिया गया है.. पीसीसी ऑफिस के सामने पुलिस बल तैनात है.. 

 वही सीएम गहलोत आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मिले और उन्हें सभी घटनाक्रम की जानकारी दी

 मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा पिछले 6 महीनों से साजिश रच रही थी, यह साजिश बहुत बड़ी है. पर बीजेपी के मंसूबे पूरे नहीं हो पाएंगे.. 

Exit mobile version