सभी खबरें

MP नगरीय निकाय चुनाव कराने को लेकर मंत्री के बंगले के बाहर पूर्व पार्षद और अध्यक्षों ने दिया धरना

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर अब लोग रोड पर उतर आए हैं, बता दें कि प्रदेश में निकाय चुनाव ढ़ाई साल से नही हुए हैं। अब चुनाव कराने की मांग तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले के बाहर पूर्व पार्षद और अध्यक्षों ने धरना दे दिया है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से पूर्व पार्षद और अध्यक्ष पहुंचे हैं। प्रदेश में जल्द से जल्द नगरीय निकाय चुनाव कराने की मांग की है।

धरने पर बैठे पूर्व पार्षद और अध्यक्षों का कहना है कि पिछले ढ़ाई साल से निकाय चुनाव नही हुए हैं, अगर चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं, तो पूर्व सरपंचों की तरह हमें भी अपना अधिकार दिया जाए। नगरीय निकाय में जनप्रतिनिधि नहीं होने के कारण जनता परेशान हो रही है, और नगरीय निकाय में अधिकारी अपनी मनमर्जी चला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button