2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भाजपा – कांग्रेस सरकार की सौगात, पग-पग दारू हर पल दारू? शिवराज बोले जल्द मप्र का नाम होगा "मदिराप्रदेश"

भाजपा - कांग्रेस सरकार की सौगात, पग-पग दारू हर पल दारू ? शिवराज बोले जल्द मप्र का नाम होगा 'मदिराप्रदेश'

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने शराब ठेकेदारों को शहरी क्षेत्र में पांच और ग्रामीण इलाकों में 10 किलोमीटर के दायरे में उप-दुकान खोलने की अनुमति दे दी हैं। सरकार ने ये कदम शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने और राजस्व नुकसान के मद्देनजर उठाया हैं। बता दे कि आबकारी विभाग ने मामूली लाइसेंस फीस देकर शराब की उप-दुकानें खोलने की अधिसूचना जारी की हैं। उप दुकान के लिए फीस के तीन स्लैब बनाए गए हैं, जिसमें 15, 10 और 5 प्रतिशत राशि देने के बाद कारोबारी उप दुकान खोल सकेगा। 

कमलनाथ सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आग बबूला हो गए हैं। उन्होंने कमलनाथ सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध जताया हैं। साथ ही उन्होंने सीएम कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर इस फैसले को वापिस लेने की मांग की। 

 

शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की – मैंने मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से शराब की दुकानें न खोलने की अपील की हैं। चिट्ठी लिखकर भी अपील कर रहा हूं कि शराब की उप-दुकानें खोलने का यह फैसला प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने वाला हैं। यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो हम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। 

इस से पहले बीजेपी के स्टेज स्पोकपर्सन रजनीश अग्रवाल ने इस मामले को लेकर कमलनाथ सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा। बता दे कि उनके ट्वीट को पूर्व मुख्यमंत्री ने रि-ट्वीट करते हुए फिर कमलनाथ सरकार का घेराव किया।  

 

रजनीश अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''कांग्रेस सरकार की सौगात, बड़ी दुकान, छोटी दुकान इसके नीचे उप-दुकान, बताओ अब कुल कितनी दुकान। मध्यप्रदेश कें गांव-गांव होगी शराब दुकान। मालवा की कहावत है- ''पग-पग रोटी डग-डग नीर'' के स्थान पर अब ''पग-पग दारू हर पल दारू?'' उनके इस ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ''सही कहा… रजनीश जी, मुझे लगता है थोड़े दिनों में कमलनाथ जी एक और सरकारी फ़रमान जारी कर मध्य प्रदेश का नाम बदल कर ‘मदिराप्रदेश' कर देंगे। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।