2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कुंठित भाजपाइयों ने फूंका दीपिका का पुतला !

दीपिका का पुतला फूंका और दीपिका के विरुद्ध जमकर नारेबाज़ी की | भाजपा कार्यकर्ताओं नें प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ऊपर भी जमकर नारेबाज़ी की , तथा प्रदेश में छपाक को टैक्स फ्री करने पर भी आपत्ति जताई |

  •  फिल्म  छपाक के विरोध में भाजपा  कार्यकर्ताओं नें फूंका , दीपिका का पुतला !

इंदौर :  प्रदेश में छपाक को लेकर विरोध का दौर थमने का का नाम नहीं ले रही है | भाजपा , प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर रणनीति बनाई हुई है | इसी क्रम में आज छपाक को लेकर इंदौर में विरोध प्रदर्शन हुए , जहां भाजपा  कार्यकर्ताओं नें , दीपिका का पुतला फूंका और उनके विरुद्ध जमकर नारेबाज़ी  की |  भाजपा कार्यकर्ताओं नें प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ऊपर भी जमकर नारेबाज़ी  की , तथा प्रदेश  में छपाक को टैक्स फ्री करने पर भी  आपत्ति जताई |
जहां एक तरफ भाजपा पुतला जलाकर विरोध कर रही है , वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें पतंग उड़ाकर फिल्म और सरकार के फैसले का समर्थन किया है |  दीपिका के JNU  जाने से भाजपा  कार्यकर्ताओं में नाराजगी  है , और इसी कारण  वे  छपाक का विरोध  कर रहें हैं |

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।