सभी खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुजुर्ग नेता हैं, बुजुर्गों की तारीफ होनी चाहिए डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) – :  गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा(Dr.Narottam Mishra)  ने  एसडीआरएफ(SDRF) हेड क्वार्टर ( छोटा तालाब ) पर बहुउद्देशीय हॉल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबंधन दल के जवानों ने  जीवन सुरक्षा के लिए उपाय भी बताए गए। इस मौके में भाजपा के अन्य नेता समेत पुलिस और एसडीआरएफ के अधिकारी मौजूद रहे।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा 

कोरोना (Corona)काल में पुलिस(Police) के जवान दिन में भी खड़े रहते है , रात में भी खड़े रहते है । उनका सम्मान किया जान चाहिए । होमगार्ड्स को नियमित मानदेय मिलेगा, इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। दीपक जोशी(Deepak joshi) की नाराजगी और दिग्विजय सिंह(Digvijay singh) की तारीफ करने पर  बारे बोलते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह बुजुर्ग नेता हैं, बुजुर्गों की तारीफ होनी चाहिए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा कि बसपा किसका साथ देगी यह तो समय बताएगा। सबको पता है हाथी किसे रोंदेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button