सभी खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

महाराष्ट्र – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने आखिरी सांस पुणे में ली। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद आज उनका 88 साल की उम्र में निधन हो गया
मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इतना ही नहीं उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हालांकि, दो दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अभी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया हैं।
इधर, उनके निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ उठी हैं। महाराष्ट्र के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया हैं।



.jpeg)
