सभी खबरें

वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने लिया पत्नी से तलाक, अब देना होंगे 285 करोड़ रुपए

खेल डेस्क – ऑस्ट्रेलिया से इस समय की सबसे बड़ी खबर आ रहीं है जहां पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी मॉडल पत्नी काइली बोल्डी के बीच तलाक हो गया हैं। बताया जा रहा है कि उनका तलाक वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले हुआ। यह तलाक दोनों की आपसी सहमति से हुआ हैं। बता दे कि क्लार्क और काइली ने 2012 में शादी की थी। काइली ने 2015 में केल्सी को जन्म दिया था। इन दोनों की एक 4 साल की बेटी भी हैं। 

माइकल क्लार्क और उनकी पत्नी काइली बोल्डीहम ने बताया कि वो हम एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखते हैं। पर कुछ समय से अलग रह रहें हैं। इसलिए हमने तलाक का फैसला लिया हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी बेटी के को-पैरेंटिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह हमारी बेटी के लिए सबसे अच्छा रहेगा।

बता दे कि हर्जाने के तौर पर क्लार्क को काइली को करीब 285 करोड़ रुपए देने होंगे। 

गौरतलब है कि दोनों पिछले पांच महीने से अलग-अलग रह रहे थे। क्लार्क ने सिडनी के पूर्वी उपनगर स्थित वाक्युलेस वाला अपना घर छोड़ दिया हैं। वे अब बोंडी बीच अपार्टमेंट में रह रहे हैं। जबकि काइली वाक्युलेस वाले घर में ही अपनी बेटी के साथ रह रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button