TMC के पूर्व सांसद और एक्टर का हुआ निधन

TMC के पूर्व सांसद और एक्टर का हुआ निधन

TMC के पूर्व में सांसद रह चुके और बांग्ला फिल्मों के जाने-माने नायक तपस पॉल का आज मुम्बई के होली फैमिली अस्पताल में सुबह तकरीबन 4.00 बजे निधन हो गया. बता दे कि तपस 61 साल के थे. सूत्रों के मुताबिक वो अमेरिका जा रही अपनी अभिनेत्री बेटी सोहनी पॉल के लिए मुम्बई आये हुए थे, मगर तबियत बिगड़ जाने के चलते उन्हें बांद्रा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे लम्बे समय से बीमार चले रहे थे. मगर अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किन बीमारियों से जूझ रहे थे. आपको यहां बता दें कि तपस के पार्थिव शरीर को कोलकाता ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. तपस पॉल ने 80 के दशक में बांग्ला फिल्म 'दादर कीर्ति' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था, जिसके बाद उन्होंने 'गुरू दक्षिणा', 'परबत प्रिया', 'अमर बंधन' 'साहेब' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया और एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं. गौरतलब है कि उन्होंने 1984 में रिलीज हुई जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की डेब्यू फिल्म 'अबोध' में भी काम किया था. माधुरी दीक्षित की तरह ही 'अबोध' तपस पॉल की पहली हिंदी फिल्म थी.

 

Exit mobile version