पहली बार बीजेपी नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए सिंधिया, उप चुनाव को लेकर तैयारी हुई ये रणनीति

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 24 सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रहीं हैं। उपचुनाव (By Election) को लेकर शनिवार को बीजेपी नेताओं (BJP Leader's) वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के ज़रिए बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (State President VD Sharma), केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), प्रदेश के संगठन महामंत्री सुहास भगत (Suhas Bhagat) जैसे दिग्गज शामिल हुए।
खास बात ये थी के पहली बार बीजेपी की कोई वीडियो कांफ्रेंसिंग में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी हिस्सा लिया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए हुई इस बैठक में सीधे तौर पर आने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। सभी दिग्गजों ने 24 सीटों (24 Seats) पर होने वाले चुनावों को लेकर रणनीति (Plan) तैयारी की। बैठक में उपचुनाव की रणनीति पर खास तौर से चर्चा की गई। बता दे कि सभी पदाधिकारियों को उपचुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश भी संगठन की ओर से जारी कर दिए गए हैं।
इस बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी सभी 24 सीटों के विधानसभा विस्तारकों के साथ सीधी बातचीत हुई। जिसमें यह तय किया गया है कि जो विधायक कांग्रेस (Congress) से बीजेपी में शामिल हुए हैं, उपचुनाव में पार्टी उनके साथ पूरे दम से चुनाव लड़ेगी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, इनमें से 22 विधायक सिंधिया समर्थक है, जिन्हें उपचुनाव में टिकट मिलना तय माना जा रहा हैं। इधर, बीजेपी को बगावत का डर भी सता रहा हैं। यही कारण है कि इस पूरे मामले पर केंद्र की नज़र बनी हुई हैं।

.jpeg)


