सभी खबरें

बाढ़ रेस्क्यू ऑपरेशन LIVE: मंत्री विश्वास सारंग का बयान, कहा बाढ़ स्थिति पर नियंत्रण, हज़ारों लोगों का रेस्क्यू किया 

मध्यप्रदेश:- ग्वालियर चंबल में बाढ़ की स्थिति को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने बयान दिया है| उन्होंने कहा की अबतक हज़ारों लोगों को रेस्क्यु कर लिया गया है| बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में आर्मी, एयरफोर्स, SDRF ,NDRF  बचाव कार्य में लगे हुए हैं|

साथ ही कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक है| टेस्टिंग बढाई जा रही है, 30 लोगों की कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है| ऑक्सीजन स्टोरेज के साथ तीसरी वेव के लिए अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है| कोविड के प्रति लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है| क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप्स को एक्टिव रहने के निर्देश दिए हैं|

कांग्रेस की किसान यात्रा पर कहा- कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का झूठ कहा, सिर्फ जुमलेबाजी आती है| कांग्रेस को हमारी सरकार समन्वय और संवाद स्थापित करने वाली सरकार है| कर्मचारियों के उत्थान का काम हम कर रहे हैं, वेक्सीन के दोनों डोज़ लगाये जाएं यह सुनिश्चित किया जा रहा है, दूसरे डोज़ के लिए लोगों को जागरूक करेंगे| वहीँ पटवारियों की हड़ताल पर कहा पटवारियों से बातचीत कर रहे हैं उसका हल निकलेगा| साथ ही कहा की 9वी-10वी के स्कूल अभिभावकों की सहमति के साथ कल से खुलेंगे| 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button