
संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा के इतने सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप
नई दिल्ली:- संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर यानि कल से शुरू होने वाला है पर इससे पहले ही सदस्यों की कोरोना की जांच कराई गई जिसमें 5 लोगों की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है.
अभी और लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है. कोरोना महामारी के चलते इस बार नियमों के साथ सत्र चलाया जाएगा. सभी लोगों को केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा. उचित दूरी बनाकर संसद भवन में सांसद बैठेंगे. संसद भवन में प्रवेश से पहले सभी का टेंपरेचर मापा जाएगा,