झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और JMM को बड़ा झटका, 5 विधायकों ने थामा भाजपा का दामन 

झारखंड में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और जेएमएम को लगा बड़ा झटका 

5 विधायक भाजपा में हुए शामिल 

झारखंड में आने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले, मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत सहित दो विधायकों, झामुमो के दो विधायकों, एक निर्दलीय विधायक और दो पूर्व अधिकारियों को मिलकर 9 नेताओं द्वारा बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया गया है | इस दौरान, मुख्यमंत्री रघुवर दास व भाजपा के प्रदेश प्रभारी और बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव उपस्थिति रहे |

वैसे बता दें कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा से विधायक सुखदेव भगत, बरही से कांग्रेस विधायक मनोज यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के बहरागोड़ा से विधायक कुणाल सारंगी, मांडू से झामुमो विधायक जयप्रकाश भाई पटेल और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री व नौजवान युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है |

इसी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक दिनेश कुमार पांडे, पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुचित्रा सिन्हा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व पुलिस अधिकारी अरुण उरांव, कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता बजरंगी यादव और आरपी सिन्हा भी आज भाजपा में शामिल हो चुके हैं | इसके बावजूद दोनों ही विपक्षी पार्टियों ने यह दावा किया है कि उनके नेताओं के भाजपा में शामिल होने से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा |

गौरतलव है कि साल 2014 में दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के कुछ महीनों के बाद झारखंड विकास मोर्चा के 8 विधायकों में से 6 विधायक दल बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे | बता दें कि राज्य की वर्तमान 81 सदस्यीय विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 19 विधायक और कांग्रेस के 9 विधायक शामिल हुए थे | 

 

Exit mobile version