एक सप्ताह पहले इंदौर से पैदल निकले 5 मज़दूर पहुंचे जबलपुर, जिला अस्पताल में करवाया गया क्वारंटाइन

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) और लॉक डाउन (Lockdown) के बीच प्रदेश के हज़ारों मज़दूर (Labours) अभी भी दूसरे राज्यों और शहरों में फंसे हुए हैं। लॉक डाउन को लागू हुए 40 दिनों से ज़्यादा बीत चुके हैं। ऐसे में दूसरे राज्यों और शहरों में काम करने वाले मज़दूर वहीं फंस गए। हालांकि प्रदेश सरकार (MP Government) अब इन्हें वापस अपने ग्रह क्षेत्र लाने में जुटी हुई हैं। जबकि कई जगहें ऐसी है जहां से लोग पैदल ही अपने गांव लौटने पर मजबूूूर हैं। 

मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) से सामने आया है जहां 5 मज़दूर इंदौर (Indore) से पैदल चलकर गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। जहां पुलिस ने इन सभी का जिला अस्पताल (District Hospital) में चेक उप करवाया। साथ ही पांचो ही मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ। अब जब तक इनकी रिपोर्ट नही आती है तब तक इन्हें जिला अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।

इस से पहले इन सभी मज़दूरों को पुलिस और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें भोजन करवाया और फिर उनको अपने ठिकाने भेजने की व्यवस्था करवाई।

वहीं, इन मज़दूरों ने बताया कि ये इंदौर में काम करते है, लॉक डाउन लागू होने के कारण फंस गए थे। काम न होने के कारण बेरोजगार थे। जब तक पैसा था, तब तक वही पेट भरते रहे। जब पैसा ख़त्म हो गया तो उनके पास घर लौटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नही था। मज़दूरों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले इंदौर से पैदल निकले थे, आज जाकर जबलपुर पंहुचे हैं।

Exit mobile version