खोजें

देखिए तानाजी का फर्स्ट लुक

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

अजय देवगन की अगली फ़िल्म "तानाजी द अनसंग वॉरियर" का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़ जनवरी 2020 में रिलीज़ होगी फिल्म अजय देवगन,सैफ़ अली ख़ान के साथ काजोल भी आएंगी नज़र

फिल्म अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है. दे दे प्यार दे उनकी पिछली फिल्म थी. जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. भूषण कुमार,कृष्ण कुमार के आलावा अजय फिल्म के सह निर्माता भी है. फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है. इससे पहले उन्होंने मराठी फिल्म लोकमान्य: एक युग पुरुष का निर्देशन किया था. जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फ़िल्मफेयर अवार्ड भी मिला था.

अजय देवगन के साथ सैफ अली ख़ान,काजोल,पंकज त्रिपाठी,शरद केलकर भी नज़र आएँगे. इससे पहले अजय और सैफ़ कच्चे धागे, LOC कारगिल और ओमकारा में एक साथ नज़र आ चुके है. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. जो तानाजी मालुसरे की कहानी पर आधारित है. बता दें कि तानाजी मालुसरे छत्रपति शिवाजी महाराज के मित्र थे. उन्होंने 1670 में सिंहगढ़ की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. अजय देवगन तानाजी का ही किरदार निभा रहे है. फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज़ होगी.

Exit mobile version