सभी खबरें

कांग्रेस नेता और भतीजे पर आरोपियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर हुई मौत, ये है पूरा मामला

मध्यप्रदेश/भिंड – मध्यप्रदेश के भिंड से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष 40 वर्षीय मुकेश उर्फ देवेंद्र सिंह कुशवाह और रिश्ते में उनके भतीजे 28 वर्षीय प्रवीण कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। बारिश होने के कारण ये दोनों सड़क किनारे रुक गए। तभी रामशंकर कुशवाह अपने भाई बलराम कुशवाह और अन्य लोगों के साथ बंदूकों के साथ पहुंचे और मुकेश और प्रवीण पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस दौरान इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस का कहना है जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हैं। फ़िलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जबकि, इस घटना के बाद ज़िले में सनसनी फैली हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button