खोजें

भाजपा नेता पर हमलवारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हुई मौत, यहां का मामला

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भाजपा नेता पर हमलवारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हुई मौत, यहां का मामला

फिरोजाबाद – फिरोजाबाद जिले के टूंडला विधानसभा क्षेत्र से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां जहां बीजेपी नेता दयाशंकर गुप्ता पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर, मौके से फरार हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से वापस लौटे थे। इसके बाद वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। 

वहीं, इस वारदात के बाद आनन-फानन में परिजन बीजेपी नेता को आगरा लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान बीजेपी नेता की मौत हो गई। बीजेपी नेता दयाशंकर गुप्ता की मौत से पार्टी में शोक की लहर हैं। 

इधर, इस घटना से नाराज लोगों ने बड़ी संख्या में चक्का जाम किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लोगों को वहां से हटाया।

Exit mobile version