श्योपुर : हुल्लपुर गांव में लगी भीषण आग, 20 से 22 घर जलकर खाक

प्रदेश के श्योपुर ज़िले के हुल्लपुर गाँव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां आग लगी और तकरीबन गाँव भर में यह आग फैल गई। इस आग ने अपने जद में तकरीबन 20 घरों को अपने जद में ले लिया।

श्योपुर के हुल्लपुर गांव में रात तकरीबन 10 बजे अचानक से आग लग गई। गांव के आसपास न तो फायर ब्रिगेड की व्यवस्था थी न प्रशासन तत्पर दिखा जिसका असर यह हुआ कि यहां तकरीबन 20 घर जलकर खाक हो गए। तकरीबन 6 मवेशी भी आग में जल गए। आग कितनी भयावह थी यह आप फ़ोटो देखकर अंदाज़ा लगा सकते है।

किसी आदमी की मृत्यु तो नहीं हुई है परंतु ग्रामीणों का नुकसान बहुत हुआ है। मवेशियों के लिए जो साल भर का चारा आदि रखा गया था वह भी सब जलकर राख हो गया है। आग किन कारणों से लगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

Exit mobile version