सभी खबरें

MP में राहुल गाँधी पर होगी FIR,बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा कराएंगे FIR दर्ज,गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी दिए संकेत

  • “आरएसएस और भाजपा वाले नकली हिन्दू”
  • राहुल गाँधी के बयान पर बीजेपी का कड़ा विरोध  
  • विधायक रामेश्वर कराएंगे राहुल गाँधी के खिलाफ केस दर्ज 

भोपाल/पीयूष परमार:- कांग्रेस पार्ट्री के नेता राहुल गाँधी के एक बयान से भारतीय जनता पार्टी आगबबूला है और पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेता की निंदा कर रहे हैं और लगातार तीखे हमले कर रहें हैं. राहुल गाँधी ने एक कार्यक्रम में आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि “RSS और BJP वाले नकली और झूठे हिन्दू हैं ये लोग रोज देवी दुर्गा,सरस्वती को मारते हैं. राहुल गाँधी ने कहा की बीजेपी धर्म की दलाली करती हैं और ये लोग हिन्दू नहीं हैं. 

राहुल गाँधी के इस बयान से भोपाल से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा विफर गए और शर्मा ने कहा की राहुल गाँधी क इस बयान से हिंदुओं का अपमान हुआ है और मैं बयान के खिलाफ FIR दर्ज करवाऊंगा. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी के पूर्वज देश को बेचना चाहते थे वो तो आरएसएस जन्म हो गया. आपके पुरखों ने मठ,मंदिर तुड़वाये,आपके शासनकाल में बेटियां चीखतीं रहीं उनके ऊपर अत्याचार हुए,आपके राज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे,आपने हिन्दू भगवानो का अपमान किया है इसके खिलाफ हम भारतीय दंड सहिंता के तहत केस दर्ज करवाएंगे और ये मांग करेंगे की आपकी गिरफ़्तारी हो और राहुल गाँधी को देश से मांफी मांगनी चाहिए . 

अरेरा हिल्स थाने में कराएंगे FIR दर्ज 
विधायक रामेश्वर शर्मा अपने वकील और समर्थकों के साथ अरेरा हिल्स थाने में जाकर राहुल गाँधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाएंगे और मांग करेंगे की उनकी गिरफ़्तारी हो. इस प्रकरण से मध्यप्रदेश की सियासत और गरमा सकती है और कांग्रेस भी इसका जबाब दे सकती है.

बढ़ सकतीं है राहुल गाँधी की मुश्किलें 
MP में भाजपा सरकार है और अगर केस दर्ज होता है और शासन का दबाब बनता है तो हो सकता है की कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की मुश्किलें बढ़ जाएँ.राहुल गाँधी का ये बयान कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है कांग्रेस में इस बात की चर्चा है की इस बयान से कांग्रेस से हिन्दुओं का वोट बैंक छिटक सकता है और आने वाले विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों में बीजेपी इस बयान को खूब भुनाएगी.  

गृहमंत्री ने कहा “राहुल गाँधी इच्छाधारी पंडित हैं”  
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी राहुल गाँधी के देवी देवता और नकली हिन्दू वाले बयान पर नाराजगी दर्ज कराई और उन्होंने कहा की राहुल गाँधी के खिलाफ केस दर्ज होगा और मिश्रा ने कहा की राहुल गाँधी इच्छाधारी पंडित हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button