सभी खबरें

भोपाल:  हो जाइये सावधान!  कहीं मास्क ना लगाने पर भरना ना पड़ जाए जुर्माना

भोपाल:  हो जाइये सावधान!  कहीं मास्क ना लगाने पर भरना ना पड़ जाए जुर्माना

भोपाल/राजेश्वरी शर्मा:  मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले फिर से रफ्तार पकड़ने लगे है। जहां प्रदेश ने राहत की सांस लेने के लिए मास्क को विलुप्त किया वहां अब वापस मास्क लगाने  का वक़्त आ गया है। 
कोरोना संक्रमण में वृद्धि प्रदेश को चिंता की और ले जा रही है। जिसके कारण प्रशासन ने कुछ ठोस कदम उठाए है। 
जिले में धरना प्रदर्शनों पर तो रोक लगा दी गई है साथ ही  मास्क ना पहनने वालो से 100 रुपए जुर्माना भी वसूला जा सकता है । यह निर्णय मंगलवार को शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की  अध्यक्षता में हुई  क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। 
सार्वजनिक आयोजन और मेले के लिए पहले से जिन्हें अनुमति दे दी गई है उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। सार्वजनिक आयोजन और मेले के लिए अनुमति एसडीएम ही जारी करेंगें। 

बैठक में यह निर्णय भी लिए गए की महाराष्ट्र से आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। समाजसेवी और व्यापारियों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम होंगे। दुकानदारों को भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button