हरियाणा में भाजपा और जेजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प, कई लोग घायल 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच झड़प 

 BJP-JJP के बीच झड़प में कई लोग हुए घायल 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच झड़प हो चुकी है | दरअसल, नूंह में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में झड़प देखने को मिली है | जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है | इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई है | जिसमें BJP-JJP की झड़प में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को नुकसान पहुंच चुका है |

वहीं, इस मामले को बढ़ता देखकर मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है | इस झगड़े में कई लोग घायल भी हुए हैं | गौरतलव है कि इस महीने हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना जा रहे हैं |  चुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर के दिन किया जाएगा | वहीं, मतगणना 24 अक्टूबर के दिन होगी |

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अपनी उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है | पार्टी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बर्खास्त जवान तेज बहादुर को भी टिकट सौंपा है | जेजेपी ने तेज बहादुर को करनाल से प्रत्याशी बनाया है | वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी करनाल से चुनाव लड़ने जा रहे हैं | 

Exit mobile version