सभी खबरें
महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी करने के साथ-साथ मास्क बनाकर लोगों को कर रही है वितरित

- महिला पुलिस ड्यूटी करने के साथ-साथ बना रही है मास्क
साईंखेड़ा :- इन दिनों महामारी विश्वव्यापी बनी हुई है. Corona Warriors लगातार लोगों को घर में रहने की समझाइश दे रहे हैं।
पुलिसकर्मी इन दिनों अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं. इसी बीच नरसिंहपुर और रायसेन जिले की सीमा पर तैनात झिकोली चेक पोस्ट पर महिला पुलिसकर्मियों ने यह कार्य कर लोगों का दिल जीत लिया है.
महिला पुलिसकर्मी एक तरफ ड्यूटी भी कर रही है और दूसरी तरफ अपने घर पर मास्क बनाकर लोगों को वितरण कर रही हैं. ताकि यह महामारी जल्द से जल्द समाप्त हो.
महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह ड्यूटी करने के बाद जब वापस अपने घर पर जाती है तो लोगों के लिए मास्क बनाती हैं.
यह मास्क के लोगों में निशुल्क वितरण किए जा रहे हैं।
झिकोली चेकपोस्ट पर महिला आरक्षक रश्मि राजपूत दीप्ति राजपूत ने मास्क बांटकर अनुकरणीय कार्य किया है.



