MP में कोरोना का डर : 24 घंटे में 5 जिलों में 10 नए मामले, भोपाल में भी बढ़ा संक्रमण

मध्यप्रदेश भोपाल : लगातार छोटे जिलों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या ने एक बार फिर कोरोना का डर पैदा कर दिया है | प्रदेश में पिछले 6 दिनों में 18 जिलों में 90 केस मिल चुके हैं। इसमें अभी सबसे ज्यादा संक्रमित दमोह में 22, इंदौर और भोपाल में 12, जबलपुर 11, होशंगाबाद में 9 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सागर में 7, धार में 3, छतरपुर, टीकमगढ़, राजगढ़ में 2-2 और सिवनी, मंदसौर, ग्वालियर, कटनी, डिंडौरी, खरगोन, विदिशा बड़वानी में 1-1 केस सामने आया है।
सरकार अब तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जागरूकता अभियान तेज करने की तैयारी कर रही है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है, सरकार का टेस्टिंग पर फोकस है। प्रदेश में 70 हजार से ज्यादा प्रतिदिन टेस्टिंग की जा रही है, इसलिए नए मामले सामने आ रहे हैं।
बता दें की मध्य प्रदेश में सोमवार को 5 जिलों में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। भोपाल में लगातार दूसरे दिन 3 मामलों के साथ 6 दिनों में 12 केस मिले हैं। इसके अलावा इंदौर, जबलपुर, सागर में 2-2 और बड़वानी में 1 केस मिला है।




