खोजें

अपनी ही बच्ची की पिता ने ली जान, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे आप 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

अपनी ही बच्ची की पिता ने ली जान, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे आप 

लाडवा – कहते है पिता और बेटी का रिश्ता बड़ा अनमोल होता हैं। बेटी और पिता के रिश्ता में बेहद मोहब्बत होती हैं। लेकिन हालही में एक मामला सामने आया है जिसमें इस रिश्ते के पुरे मायने बदल कर रख दिए हैं। ये मामला है कुरुक्षेत्र जिले गांव दबखेड़ा का, जहां एक पिता ने अपनी ही बच्ची को जान से मार कर इस रिश्ते को नापाक कर दिया। 

बता दे कि एक पिता ने अपनी बच्ची को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वो उस मासूम की स्कूल फीस नहीं भर पा रहा था। उस पिता ने उसे बेरहमी से गाला दबाकर मार दिया। उसके बाद खुद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने पहुंच गया। 

जानकरी के अनुसार मृतका की मां हरजिंदर कौर ने पुलिस को इस बात की जानकरी दी। मां हरजिंदर कौर ने बताया की मेरे पति जसबीर सिंह ने बेटी का गला दबा दिया। उन्होंने बताया कि वो अपनी बेटी को अस्पताल लेकर गई, जहा एक अस्पताल में उन्हें डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद वो एक अन्य अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने बच्ची की गंभीर हालत देखकर कुरुक्षेत्र में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए कहा। जिस पर वे रतगल के सुंदर अस्पताल आ गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, आरोपी पिता पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं। बता दे कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खूबुला कि वह अपनी बेटी की स्कूल की फीस जमा नहीं करा पाया था, जिस कारण उसकी पत्नी उसे रोज उलाहने देती थी। इससे तंग आकर उसने गला दबा कर बेटी की हत्या कर दी।

बता दे कि मृतका असमीत कौर डीपीएस किड्ज स्कूल लाडवा में पहली कक्षा की छात्रा थी। स्कूल के निदेशक राजन वढेरा ने बताया कि आमतौर पर फीस बच्ची के दादा भरते थे,लेकिन कुछ दिनों पहले ही उसके पिता ने फीस भरने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि असमीत कौर की केवल दो माह की फीस 3800 रुपये बकाया थी। 

Exit mobile version