अब किसानों के चेहरे पर लौटेगी हसी, तत्काल मिलेगी 25 फीसदी बीमा राशि 

मध्यप्रदेश में हुई भरी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आई, जिसके कारण किसानों की फसले पूरी तरह से बर्बाद हो गई। बर्बाद हुई इन फसलों के कारण किसान बेहद निराश हो गए थे। अब इन किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। बता दे कि जिन की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है, उन्हें तत्काल 25 फीसदी बीमा राशि दी जाएगी।

इसके लिए किसानों को बीमा कंपनियों के पोर्टल पर जानकारी देनी होगी। यह काम बैंकों द्वार किया जाएगा, जिसके लिए बीमा कंपनियों ने अपना पोर्टल खोल दिया हैं। 

बताया जा रहा है कि कलेक्टर प्रमाणित करेंगे कि किस क्षेत्र में फसल को कितना नुकसान हुआ हैं। इसके अलावा बीमा राशि कितनी दी जाएगी, इसका फैसला पिछले पांच साल में क्षेत्र की औसत उत्पादकता का नुकसान से आकलन किया जाएगा। खबरों के मुताबिक पहले किसानों को बीमा कंपनी तत्काल 25 फीसदी राशि उपलब्ध कराएंगी। लेकिन जिसकी फसल पूरी ही तरह चौपट हुई होगी उसे 100% बिमा मिलेगा। इसके बाद जब प्रकरण अंतिम रूप से तय होगा, तब शेष राशि का भुगतान किसान के खाते में कंपनियां करेंगी। 

गौरतलब है कि गुरुवार को कृषि संचालक ने बीमा कंपनियों और बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके किसानों की सूची दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 

Exit mobile version