Farmers Tractor Rally LIVE : किसानों ने पुलिस की गाड़ी समेत DTC की कई बसों के शीशे तोड़े 

नई दिल्ली – कृषि कानूनों के खिलाफ आज दिल्ली सीमाओं पर किसान आंदोलन का 62वां दिन हैं। आंदोलनरत किसान आज गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकाल रहें हैं। किसानों ने दावा तो यह किया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे, लेकिन पुलिस ने रोका तो भड़क गए। पहले बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते रहे। फिर पुलिस ने जो रूट दिया उसे भी फॉलो नहीं किया। किसानों का एक जत्था लाल किले पहुंचा हैं। एक जत्था इंडिया गेट की तरफ भी बढ़ रहा हैं। 

इधर, दिल्ली के आईटीओ रेड लाइट पर किसानों का हुड़दंग जारी हैं। बीच चौराहे पर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाए जा रहे हैं। प्रदर्शकारियों ने पुलिस पर भी ट्रैक्टर चलाने की कोशिश की। कुछ प्रदर्शनकारी मुंह पर कपड़ा बांधकर पुलिस पर पथराव कर कर रहे हैं। 

जबकि, मुकरबा चौक के पास किसान जब तय रूट से हटकर ISBT की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर रोकने की कोशिश की। लेकिन, किसान बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। किसानों ने पुलिस की गाड़ी समेत DTC की कई बसों के शीशे भी तोड़ दिए।

हंगामे को देखते हुए ITO मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों के काफिले की वजह से ITO पर भारी जाम लग गया। यहां प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव भी किया। सिंघु से निकले किसानों ने भी कई जगह पथराव किया।

इसके अलावा सिंघु बॉर्डर से निकली ट्रैक्टर परेड के आगे घोड़ों पर निहंग फौज चल रही हैं। किसानों के जत्थे पैदल भी आगे बढ़ रहे हैं।

Exit mobile version