सभी खबरें

किसानों ने भाजपा नेता के फाड़े कपड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

राजस्थान :भाजपा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सेन्ट्रल जेल के सामने धरना दिया जा रहा है| तो वहीँ इसमें किसान मोर्चा के आह्नान पर कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा के विरोध के लिए किसानों ने महाराजा गंगा सिंह चौक पर धरना डाला हुआ है, ठीक 5 दिन पहले जयपुर दिल्ली हाईवे पर शाहजहांपुर में आंदोलन कर रहे किसानों ने भाजपा नेता प्रेम सिंह बाजौर पर हमला किया था| 

वहीँ राजस्थान में राज्य सरकार के खिलाफ हो रहे भाजपा के प्रदर्शन में शामिल होने आये हनुमानगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता मेघवाल के कपडे फाड़ दिए| भाजपा कार्यकर्ता मेघवाल के कपड़े  फाड़े जाने के बाद अफरा -तफरी का माहौल हो गया | बता दे की अफरा तफरी के बाद पुलिस ने मेघवाल को किसानों से छुडवाया , और पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया जिसके बाद कुछ किसानों को चोटें भी आयी है, एहतियात के तौक पर पुलिस बल – जगह तैनात किया गया है | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button