किसान आंदोलन : अगर कृषि कानून वापस नही हुआ तो 4 लाख नही 40 लाख ट्रैक्टर संसद मार्च के लिए होंगे रवाना-: राकेश टिकैत

किसान आंदोलन : अगर कृषि कानून वापस नही हुआ तो 4 लाख नही 40 लाख ट्रैक्टर संसद मार्च के लिए होंगे रवाना-: राकेश टिकैत

नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव। राजस्थान के सीकर में एक किसान रैली में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा अगला आह्वान संसद मार्च के लिए होगा। अगर कृषि कानून वापस नही किए जाएंगे तो इस बार 4 लाख ट्रैक्टर नही बल्कि 40 ट्रैक्टर वहाँ जाएंगे। हमारा अगला आह्वान संसद मार्च के लिए होगा।

टिकैत ने यह भी कहा कि संयुक्त मोर्चा संसद का घेराव करने की तारीख तय करेगा, और इस बार, विरोध प्रदर्शन में, किसान इंडिया गेट के पास पार्कों की जुताई करेंगे और वहां फसलें उगाएंगे.

इसके अलावा, यह कहते हुए कि 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में भड़की हिंसा, देश के किसानों को बदनाम करने की साजिश थी, टिकैत ने कहा, ''देश के किसान तिरंगे से प्यार करते हैं, लेकिन इस देश के नेताओं से नहीं.''

Exit mobile version