इन 12 मांगो को लेकर किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदर्शन की तैयारी में हज़ारों किसान

मोदी सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

इन 12 प्रमुख मांगो को लेकर किसानों ने खोला है मोर्चा  

भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में हजारों किसानों-मजदूरों ने समस्याओं को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया हैं। हज़ारों की तादाद में किसान सहारनपुर से पैदल यात्रा करते हुए दिल्ली आ रहे हैं। दरअसल इन किसानों की 12 प्रमुख मांगे है जो वो चाहते है कि मोदी सरकार पूरा करे। 

बता दे कि नोएडा से दिल्ली की ओर कूच रहे किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।  

ये हैं किसान संगठनों की वो प्रमुख 12 मांगें

1. भारत के सभी किसानों के कर्जे पूरी तरह माफ हों.

2. किसान-मजदूरों को 60 वर्ष की आयु के बाद 5,000 रुपये महीना पेंशन मिले.

3. किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त मिले.

4. भारत में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो.

5. किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज समेत जल्द किया जाए

6. खेती कर रहे किसानों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर शहीद का दर्जा दिया जाए.

7. समस्त दूषित नदियों को प्रदूषण मुक्त कराया जाए

8. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट और एम्स की स्थापना हो

9. फसलों के दाम किसान प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तय किए जाएं

10. आवारा गोवंश पर प्रति गोवंश गोपालक को 300 रुपये प्रतिदिन मिलें

11. किसान व मजदूरों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य मुफ्त

12. किसान के साथ-साथ परिवार को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिले

Exit mobile version