
Khargone News ,Gautam : एक तरफ कोरोना ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। वहीं प्रदेश के किसान भारी ओळबृष्टि और बारिश से परेशान हैं। खरगोन जिले के कसरावद में शुक्रवार सुबह 7:00 बजे अचानक बेमौसम मानसून ने दस्तक दे दी। कसरावद तहसील के गांव कसरावद , बलसमद, बलखड, पानवा , निमरणी और भी कई गांवो में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
इस बारिश से किसानों को खासा नुकसान पहुंचने की आशंका है।उनके फसलों को नुकसान हुआ ही साथ ही तेज हवा ने गेहूं की खड़ी फसल आड़ी कर दी। पकने को तैयार फसल का उत्पादन तो प्रभावित होगा ही और तो और किसानों के समय की बर्बादी भी होगी।
बहरहाल देखना यह है कि प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर क्या करती है।अभी-अभी प्रदेश में नई सरकार आई है।अब सीएम शिवराज इस बार किसानों के दर्द को समझेंगे की नहीं। खड़े फसल के खराब होने से एक किसान पर क्या प्रभाव पड़ता है ये बस वही समझ सकता है जिसकी फसल बर्बाद हुई है।
उम्मीद है कम से कम प्रदेश सरकार इनके दुख को समझेगी और इनके हितों के लिए काम करेगी।