
नये कृषि क़ानून के आने लगे रूझान,मध्यप्रदेश के किसान को लगी लाखों की चपत।
द लोकनीति डेस्क : गरिमा श्रीवास्तव
कृषि कानून बिल पर लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं इसी बीच इसका असर मध्यप्रदेश में देखने को मिला.
देवास जिले के खातेगांव के एक व्यापारी ने किसानों को बड़ा झटका दिया है. उस अनाज व्यापारी पर नसरुल्लागंज क्षेत्र के 15 किसानों के घर घर जाकर चना मूंग की खरीदी कर उन्हें चेक पकड़ा दिए..मासूम किसानों ने अपने अनाज को व्यापारी को बेच दिया… और जब किसान चेक का भुगतान लेने बैंक पहुंचे तो उन्हें बड़ा झटका लगा.. खाते में लंबे समय से कोई भी लेनदेन नहीं हुआ था. क्षेत्र के 15 से अधिक किसानों ने एसडीएम को और थाने में आवेदन दिया है.
किसानों ने बताया कि व्यापारी ने इस तरह से घोटाला कर73लाख 32हजार 100 रुपए की कुल खरीदी की है,
इसके साथ ही उसी व्यापारी का पुराना धोखेबाजी का मामला भी सामने आ गया. उसने इससे पहले होशंगाबाद हरदा और देवास जिले के अन्य कई किसानों से ठगी की है..
व्यापारी ने किसानों को आश्वासन दिया था कि 2 दिन के अंदर आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा. पर लंबा समय हो गया पर किसानों के खाते में रुपए नहीं पहुंचे जिसके बाद उन्होंने व्यापारी से संपर्क किया.
और फिर व्यापारी ने किसानों को अलग-अलग तारीखों की चेक दी और कहा की इस चेक से भुगतान हो जाएगा पर जब किसान बैंक पहुंचे तो वहां उन्हें कुछ और ही बात पता चली…
बता दें कि व्यापारी ने फर्जी फर्म के नाम पर ज्यादा कीमत देने का लालच देकर किसानों से अनाज खरीदा था.