सभी खबरें

किसान आंदोलन: आखिर दुष्यंत चौटाला ने तोड ही दी अपनी चुप्पी ! चौटाला के बयान से खट्टर सरकार पर छाए संकट के बादल !!

किसान आंदोलन: आखिर दुष्यंत चौटाला ने तोड ही दी अपनी चुप्पी ! चौटाला के बयान से खट्टर सरकार पर छाए संकट के बादल !!
नई दिल्ली/राजकमल पांडे।
सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार में सहयोगी जेजेपी नेता और डेप्युटी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सरकार को चेतावनी दे दिया है. जिस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों का एमएसपी जरूर मिलना चाहिए. चौटाला ने और भी कहा कि अगर वह इसे सुरक्षित न रख सकें तो वह इस्तीफा दे देंगे. हरियाणा सरकार में चल रही अनबन को लेकर दुष्यंत चौटाला ने गुरूवार को पहली बार चुप्पी तोड़ी. जिसके परिणामस्वरूप चौटाला के बयान से खट्टर सरकार पर संकट के बादल छाने लगे हैं. 
आपको बता दें कि अभी हालही में ट्विटर पर ‘‘दुष्यत, किसान या कुर्सी’’ पर एक ट्रेंड चलाया था. और यूजर्स ने जमकर दुष्यंत चौटाला को ट्रोल किया था. जिसके बाद चौटाला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खट्टर सरकार को चेतावनी दे डाली. अब गौर करने वाली बात यह है कि दुष्यंत चौटाला ने किसानों के हित में खट्टर सरकार से बकावत की है या फिर ट्विटर पर ट्रोल होने से खुद को बचाने हेतु ऐसा बयान दिया. और चौटाला की सरकार को चेतावनी से कितना असर पड़ता है यह वक्त आने में सब साफ हो जाएगा.
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button