ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

किसान हुआ मालामाल: खुदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के लोकीपार में एक किसान को खेत में चांदी के सिक्के मिले हैं। जिनपर 1904 और विक्टोरिया की तस्वीर अंकित है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा तैयार किया है। आज दोपहर 12.30 बजे पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। जिले का एक किसान अपने खेत में बने मंदिर के पास टीन सेट का निर्माण कर रहा था। इसी दौरान पिलर के लिए गड्ढे हो रहे थे तभी एक गड्ढे में धातु की आवाज सुनाई दी और जब उसे देखा गया तो उसमें सिक्कों से भरा एक मिट्टी का मटका मिला। जिसमें रानी विक्टोरिया के शासनकाल के सन 1904 के चांदी के सिक्के भरे हुए थे।

इन सिक्कों पर अंग्रेजी शासन काल के दौरान विक्टोरिया का मुकुट बना हुआ है और उस पर ₹1 अंक अंकित है। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन बेसकीमती सिक्कों को जब्त कर लिया है। आज बुधवार को फिर उसी स्थान पर खुदई कर देखा जाएगा कि कहीं और कोई खजाना तो नहीं है। पुलिस के मुताबिक, शैलेंद्र दुबे नामक किसान के खेत में यह सिक्के मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button