प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉलर पीके बनर्जी का हुआ निधन

प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉलर पीके बनर्जी का हुआ निधन

भारत के मशहूर फुलबॉलर अब इस दुनिया में नही रहे। जी हां पीके बनर्जी ने लंबी बीमारी से लड़ते हुए अपनी आखिरी सांसों के साथ इस दुनिया को शुक्रवार को अलविदा कह दिया। बनर्जी का निधन कोलकाता में हुआ। वे 83 वर्ष के थे। बनर्जी के परिवार में उनकी बेटी पाउला और पूर्णा हैं, जो नामचीन शिक्षाविद् हैं. उनके छोटे भाई प्रसून बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा सांसद हैं. तेज तर्रार स्ट्राइकर प्रदीप कुमार बनर्जी निमोनिया के कारण साँस की बीमारी से जूझ रहे थे. उन्हें पार्किंसन, डिमेंशिया और हार्ट प्रॉब्लम भी थी.

पीके बनर्जी की सफलताएं

  1. वर्ष 1962 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता,जो कि भारतीय फ़ुटबॉल के स्वर्णिम दौर के साक्षी रहे.
  2. पीके बनर्जी ने राष्ट्रीय टीम के लिए 84 मैचों में 65 अंतरराष्ट्रीय गोल दागे थे.
  3. साल 1992 में जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा, बनर्जी ने 1960 के रोम ओलंपिक में भारत का नेतृत्व किया जहाँ उन्होंने फ्रेंच टीम के ख़िलाफ़ बराबरी का गोल दाग मैच को 1-1 से ड्रॉ करवाया था.
  4. इससे पहले बनर्जी ने 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और क्वार्टर फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर 4-2 से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. फ़ीफ़ा ने 2004 में उन्हें अपने सौ साल पूरे होने पर 'ऑर्डर ऑफ़ मेरिट' से सम्मानित किया था.

 

Exit mobile version