फॉलन आउट अतिथि विद्वानों ने "महा राज" से की मांग

फॉलन आउट अतिथि विद्वानों ने “महा राज” से की मांग 

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- विगत 6 महीने से फॉलन आउट अतिथि विद्वानों को अभी तक नियमित नहीं किया गया है, जिससे वह आर्थिक संकट से लगातार जूझ रहे हैं. अब अतिथि विद्वानों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम ज्ञापन सौंपा है और उनसे गुजारिश की कि हमारी तीन मुख्य मांगे हैं जिन पर आप सहानुभूति विचार  कर संज्ञान में लें… 

 अतिथि विद्वानों की तीन प्रमुख मांगे:- 
1– सभी फॉलन आउट अतिथि विद्वानों को व्यवस्था में वापस लिया जाए

2– सभी यूजीसी योग्यता पूर्ण करने वाले अतिथि विद्वानों को नियमित किया जाए

3– बिना UGC योग्यता पूर्ण करने वाले अतिथि विद्वानों को संविदा नियुक्ति एवं यूजीसी वेतनमान देकर कम से कम 4 वर्ष योग्यता पूर्ण करने का अवसर दिया जाए. एवं योग्यता पूर्ण करने के तारीख से ही उन्हें नियमित माना जाए. 

 अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि हमें सिर्फ आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारा नियमितीकरण एवं हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी करेंगे.

Exit mobile version