नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामला : गुजरात से 4 आरोपियों को लाया गया जबलपुर… बड़े खुलासे की आशंका

मध्यप्रदेश/जबलपुर : नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रकरण में मध्यप्रदेश और गुजरात पुलिस ने अभी तक 10 लोगों को आरोपी बनाया हैं। जिसमें से जबलपुर के 6 आरोपी, सिटी हॉस्पिटल संचालक सरबजीत सिंह मोखा, उसकी पत्नी सिमरत कौर मोखा, बेटा हरकरण सिंह मोखा, सिटी अस्पताल मैनेजर सोनिया खत्री, फार्मासिस्ट देवेश चौरसिया, एमआर राकेश शर्मा शामिल हैं। जो कि वर्तमान में जेल में हैैं।
वहीं, इसी बीच अब गुजरात से 4 अन्य आरोपियों को जबलपुर लाया गया है, जहां पहले उनका मेडिकल करवाया गया। अब पुलिस को पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड मिली हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इन चारों से पूछताछ के दौरान केस से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती हैं।
बता दे कि गुजरात से जबलपुर लाए गए आरोपियों में सपन जैन, सुनील मिश्रा, कौशल वोरा व पुनीत शाह शामिल हैं। पुलिस रिमांड मिलने के बाद अब मोखा से इन आरोपियो का आमना-सामना करवाया जाएगा। पुलिस आशंका जता रही है कि इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
.jpeg)



