सभी खबरें

फेक आईडी : मप्र के गृहमंत्री के नाम से बनी फर्जी ‘‘फेसबुक’’ पेज, और गृहमंत्री व उनके आलाकमान को खबर नही ?

फेक आईडी : मप्र के गृहमंत्री के नाम से बनी फर्जी ‘‘फेसबुक’’ पेज, और गृहमंत्री व उनके आलाकमान को खबर नही ?

भोपाल/राजकमल पांडे। आपको जिन्दा रहने के लिए आधार की आवश्यकता पड़ सकती है. मगर सोशल मीडिया में खाता खोलना है, तो आप निराधार भी हैं तो चलेगा. और आप लाखों फर्जी आईडी बना सकते हैं किसी नेता के नाम से भी स्वयं के नाम से भी. ठीक कुछ ऐसी ही घटना मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भी हुआ. जानकारी के लिए आपको बता दें कि गृहमंत्री के नाम से फर्जी आईडी 14 मई 2020 से ऑपरेट किया जा रहा था. और यह फेक आईडी डाॅ. नरोत्तम मिश्रा के नाम से ही संचालित हो रहा है. गृहमंत्री के फेक का मामला तब सुर्खियों में आया और उनके आलाकमान तब जागे जब एक शायरी फेसबुक में पोस्ट हुआ ‘‘शीशा कमजोर बहुत होता है, मगर सच दिखाने से घबराता नहीं है..!!’’ यह शायरी मकर संक्राति के मौके पर पत्रकारों को दिए लंच का हवाले देते हुए पोस्ट की गई थी. जिसके बाद गृहमंत्री के सोए हुए आलाकमान 8 माह बाद जागे. जानकारी के लिए आपको बता दें कि गृहमंत्री के नाम से बनी फेक आईडी में लगभग 37 हजार 5 सौ 6 फाॅलोवर्स हैं. यानि कि यह फाॅलावर्स रातों-रात नहीं हैं. हालांकि अभी इस संबंध में गृहमंत्री की तरफ से शिकायत दर्ज नही कराई गई है.
गौरतलब है कि उक्त मामले में गृहमंत्री नरोत्तम ने बताया कि ‘‘मेरी जानकारी में आया है कि कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर मेरे नाम से फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट कर रहे है. हाल में मेरे निवास पर आयोजन के बारे में भी शायरी लिखकर कमेंट, पोस्ट किया गया है, जो मेरा नहीं है. मैं इस बारे में कार्रवाई के लिए कानूनी राय भी ले रहा हूं. इसके बाद कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button