फर्जी एफ.डी. तैयार कर 7 लाख रूपये की ठगी करने वाला 7000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

- थाना गोरखपुर के अपराध क्रमांक 61/2020 धारा 420 467 468 34 भारतीय दंड विधान
- नाम गिरफ्तार आरोपी- विंसेंट पाल पिता अंथोनी पॉल उम्र 32 वर्ष निवासी आमला बैतूल हाल निवासी कंचन विहार विजय नगर
- जप्ती- फर्जी इकरारनामा एवं एफ.डी. जप्त
घटना का विवरण- थाना गोरखपुर अंतर्गत मोबाइल शॉप का संचालक श्री सुमित आहूजा निवासी करमचंद चौक जबलपुर को 2016 में आरोपी विंसेट पॉल द्वारा फर्जी इकरारनामा एवं एच.डी.एफ.सी. बैंक आदर्श नगर तथा एच.डी.एफ.सी. बैंक मदन महल के नाम से दो कूटरचित एफ.डी. फर्जी व्यक्तियों के नाम से 4 लाख 50 हजार एवं 3 लाख 50 हजार की तैयार कर तथा फर्जी इकरारनामा के जरिए 7 लाख रूपये लेकर रूपयों का गबन किया, सुमित आहूजा की रिपोर्ट पर थाना गोरखपुर में अपराध क्रमांक 61/2020 धारा 467, 468, 420, 34 भारतीय दंड विधान का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की पतासाजी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया तथा आरोपी पर 7000 का इनाम घोषित किया गयां।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) डाॅ. संजीव उइके के निर्देशन में थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पांडे के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।
गठित टीम के द्वारा आरोपी विंसेंट पाल को पकड़ा गया जिससे सघन पूछताछ की गई जिस पर पाया गया कि आरोपी विंसेंट पाल जो पूर्व में पवनसुत कांप्लेक्स गोरखपुर में एयरटेल एवं रिलायंस स्टोर की दुकान चलाता था दुकान चलाने हेतु सुमित अहूजा से नगदी 7 लाख लेकर इसके एवज में एच.डी.एफ.सी. बैंक की दो फर्जी एफ.डी. तथा दो कूट रचित इकरारनामा फर्जी व्यक्तियों के नाम से तैयार कर दिया एवं उसके बाद से विभिन्न जगहों पर अपना निवास स्थान बदलकर रहने लगा ।
साइबर सेल की मदद से तलाश करते हुए आरोपी को विजयनगर से अभिरक्षा में लेते हुए पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया है तथा आरोपी के पास से एचडीएफसी बैंक की फर्जी एफडी तथा फर्जी व्यक्तियों के नाम से तैयार किया गया इकरारनामा जप्त किया गया है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओ.पी. तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे आरक्षक संतोष जाट प्रभात मार्को तथा क्राइम ब्रांच की एएसआई जगन्नाथ यादव प्रधान आरक्षक प्रमोद पांडे आरक्षक राममिलन, रामगोपाल, खुमान सिंह, अजय लोधी की सराहनीय भूमिका रही।


.jpg)

