खोजें

फेसबुक ने तालिबान को अपने प्लेटफॉर्म से पूरी तरह किया बैन

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

फेसबुक ने तालिबान को अपने प्लेटफॉर्म से पूरी तरह किया बैन

By: Anjali Kushwaha

  • संगठन से जुड़े अकाउंट होंगे डिलीट
  • फेसबुक ने कहा है कि अमेरिकी कानून के तहत तालिबान एक आतंकवादी संगठन

     

मध्यप्रदेश:

अफगानिस्तान में तालिबान बेशक खुद को नई सरकार के तौर पर पेश कर रहा हो, लेकिन फेसबुक ने तालिबान को अपने प्लेटफॉर्म से पूरी तरह बैन कर दिया है. फेसबुक का कहना है कि अमेरिकी कानून के तहत तालिबान एक आतंकी संगठन है और इसलिए हमारी सर्विस में वह बैन रहेगा. फेसबुक की नीतियों के मुताबिक- आतंकी संगठन को प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं दी जा सकती. तालिबान या उससे जुड़े किसी भी अकाउंट या पोस्ट को फेसबुक पर जगह नहीं मिलेगी. इसके अलावा हम उनके द्वारा मेंटेन किए जा रहे अकाउंट्स को हटा रहे हैं.

फेसबुक ने अपने इस नियम का पालन करने के लिए कमर भी कस ली है. उन्होंने ये भी बताया है कि हमने अफगानिस्तान के कई एक्सपर्ट हमारी टीम में शामिल  हैं, जो कि वहां की भाषा पश्तो या डारी जानते हैं, जो हमें मंच पर उभरते मुद्दों को पहचानने और सतर्क रहने में मदद करते हैं.

ग़ौरतलब हैं की अफगानिस्तान में तालिबान के संपूर्ण कब्जे के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है. डर के कारण जहां कई लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं वहीं कई लोग घर में दुबके पड़े हैं और जिसके कारण देश में सभी काम ठप्प हैं. 
 

Exit mobile version