अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे पर चरमपंथी हमला,इस्लामिक स्टेट ने ली ज़िम्मेदारी

अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे पर चरमपंथी हमला,इस्लामिक स्टेट ने ली ज़िम्मेदारी
एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस की मुसीबत से लगातार जूझ रही है तो दूसरी तरफ चरमपंथी हमले भी हो रहे है जी हां, अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सिख गुरुद्वारे पर चरमपंथी हमला हुआ है. अभी तक एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है वही बाकी घायल भी हो गए है लेकिन कई लोगों को वहाँ से सुरक्षित भी निकाला गया है. इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की पूरी ज़िम्मेदारी ली है. अधिकारियों का कहना है कि, सुबह आठ बजे के आसपास आत्मघाती हमलावरों ने गुरुद्वारे पर हमला किया. ये गुरुद्वारा सेंट्रल काबुल के शोरबाज़ार इलाक़े में है. जब हमला हुआ उस समय वहाँ क़रीब 150 लोग मौजूद थे. दो साल पहले अफ़ग़ानिस्तान में सिखों पर इस्लामिक स्टेट ने हमला किया था, जिसमें 19 लोग मारे गए थे.और अब कोरोना के बीच फिर एक हमला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ गुरुद्वारे से धमाकों और गोलीबारी की आवाज़ें आ रही हैं. अब पूरे इलाक़े को अफ़ग़ानिस्तान के स्पेशल फ़ोर्सेस ने घेर लिया है. अफ़ग़ानिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक़ एरियन ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, ''लोग इमारत के अंदर फँसे हुए हैं और सुरक्षाकर्मी उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं.'' घटनास्थल से जो तस्वीरें आ रही हैं उसमें सुरक्षाकर्मियों को लोगों को स्ट्रेचर पर ले जाते देखा जा सकता है. अफ़ग़ानिस्तान की संसद में एक सिख सांसद अनारकली कौर होनारयार ने कहा कि लोग गुरुद्वारे में छिपे हुए हैं और उनका फ़ोन स्विच ऑफ़ है. उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे में क़रीब 150 लोग हैं और उन्हें काफ़ी चिंता हो रही है.
.jpeg)



